{"_id":"668ec2b751e656924a0227f1","slug":"teachers-saidwill-not-back-down-protest-continues-etah-news-c-163-1-sagr1019-119558-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शिक्षक बोले...पीछे नहीं हटेंगे, विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शिक्षक बोले...पीछे नहीं हटेंगे, विरोध जारी
Wed, 10 Jul 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सोमवार से बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन शिक्षक लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपने निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे। तीसरे दिन बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए शिक्षण कार्य किया।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है। जिले में सोमवार से शिक्षकों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। सोमवार को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। मंगलवार को बीआरसी पर बैठक कर रणनीति बनाई गई। वहीं, बुधवार को शिक्षकों ने विद्यालयों में काली पट्टी बांधी और शिक्षण कार्य किया। जिले में 6165 शिक्षकों में से करीब 100 शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अभा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री वीरपाल ने बताया कि बुधवार को शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध किया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य किया। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हम इस तुगलकी फरमान का विरोध करते रहेंगे। बृहस्पतिवार को कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
एटा। सांसद देवेश शाक्य ने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। कहा है कि शिक्षकों को 12 रजिस्टर डिजिटल रूप से बनाना अनुचित और अव्यवहारिक प्रतीत होता है। शिक्षकों की ओर से बार-बार मोबाइल पर कार्य करने से अभिभावकों में गलत संदेश जा सकता है। समाज में शिक्षकों की गरिमा और विश्वसनीयता खराब होने से शिक्षा प्रभावित हो सकती है। इसको ध्यान में रखकर आदेश निरस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाए। संवाद