फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teachers of 80 schools did not submit their records.

Etah News: 80 विद्यालयों के शिक्षकों ने अभिलेख नहीं किए प्रस्तुत

Mon, 29 Dec 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers of 80 schools did not submit their records.
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 80 विद्यालयों के शिक्षकों ने अभी तक अपने अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए है। अभिलेख अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इन विद्यालयों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इसी माह आदेश जारी किया गया था कि सभी राजकीय, वित्तविहीन, सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अभिलेख 15 दिसंबर तक पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। अंतिम तिथि गुजरने के बाद भी 80 विद्यालयों द्वारा शिक्षकों के अभिलेख पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अभिलेख पोर्टल पर अपलोड न करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ विद्यालय बंद होने के कगार पर है। इसकी वजह से इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 25 राजकीय, 498 वित्तविहीन और 54 सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed