फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teachers did not reach school, villagers locked the school

Etah News: शिक्षक नहीं पहुंचे विद्यालय, ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

Thu, 03 Oct 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 03 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers did not reach school, villagers locked the school
जलेसर। अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसीदपुर मितरौल के ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच विद्यालय न आने वाले शिक्षको की अनुपस्थिति दर्ज करते हुए विद्यालय में ताला जड़ दिया। शिक्षकों के विरोध करने पर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह के नेतृत्व में अभिभावक प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। उन्हें सहायक अध्यापक प्रकाशवीर सिंह एवं शिक्षामित्र महेश चंद्र उपस्थित मिले। एसएससी अध्यक्ष द्वारा शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थित प्रधानाध्यापक सहित दो सहायक अध्यापक की दो व तीन अक्टूबर की तारीखों में खाली पड़े कॉलम में अनुपस्थिति लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार में ताला लगा दिया। लगभग साढ़े नौ बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक और फिर एक सहायक अध्यापक भी आ गए। ग्रामीणों ने दोनों शिक्षको को अंदर नही घुसने दिया।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष सहित गांव के रमेश राजपूत, विनोद कुमार,भूपेन्द्र कुमार,राकेश कुमार,रवि कुमार, शीलेन्द्र सिंह,जयपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में 70 बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि चार शिक्षक एवं एक शिक्षामित्र तैनात है। जिनमें से एक दो शिक्षक तो थोड़ी बहुत देरी से विद्यालय आ जाते हैं। मगर गौरव कुमार यादव नाम के अध्यापक बिल्कुल स्कूल नही आते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह घर बैठे ही वेतन ले रहे हैं। परिणामस्वरूप इस विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य चौपट होता जा रहा है। स्कूल में बच्चों की संख्या निरन्तर घटती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बृहस्पतिवार से डायट पर गणित का नवाचार को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय का एक शिक्षक प्रशिक्षण में आया हुआ था। दूसरा शिक्षक अवकाश लेकर गया था। शिक्षामित्र सहित अन्य शिक्षक विद्यालय में मौजूद थे। -दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed