फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teachers are relaxing at home, schools are closed

Etah News: घर पर आराम फरमा रहे मास्साब, बंद पड़े स्कूल

Thu, 15 May 2025 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers are relaxing at home, schools are closed
एटा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। बच्चों को पढ़ाने के बजाय घर पर आराम फरमा रहे हैं और स्कूलों में ताले लटक रहे हैं। बीएसए ने अलीगंज ब्लॉक में निरीक्षण किया तो 8 स्कूल बंद मिले। एक स्कूल निधौली कलां ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी को बंद मिला। सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार को शनिवार को अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय (पीएस) ससौता, उच्च प्राथमिक विद्यालय (यूपीएस) ससौता, पीएस दोसपुर, यूपीएस सुमौर, पीएस पुराहार, पीएस फतेहपुर, कंपोजिट विद्यालय साडरपुर, पीएस आसलपुर इस्माइलपुर बंद मिले। वहीं, निधौली कलां ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अमित सक्सेना ने विद्यालयों के निरीक्षण किए, जिसमें पीएस नगला बंदी बंद मिला। इन सभी विद्यालयों के शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। बताया कि स्पष्टीकरण न मिलने या वजह संतोषजनक न होने पर शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed