फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher died due to hanging postmortem report revealed

Etah News: फंदा लगने से हुई शिक्षक की मौत, परिजन बता रहे थे हृदयाघात; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 04 Mar 2025 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Mar 2025 05:09 PM IST
सार

शिक्षक को अचेतावस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। परिजन हृदयाघात से माैत बता रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से फंदे पर लटकने से माैत होने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Teacher died due to hanging postmortem report revealed
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला चोंचा वनगांव निवासी एक शिक्षक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने हृदयाघात से मौत होने की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत होना सामने आया है। इसकी वजह पता की जा रही है।
विज्ञापन


चोंचा वनगांव निवासी नत्थू सिंह ने बताया कि बेटा अरुन विक्रम उर्फ नीटू जैथरा ब्लॉक के धुमरी स्थित जवाहर नगर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात था। वह ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित था। सोमवार को विद्यालय से आने के बाद वह अपने कमरे में गया और जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो चिंता हुई। कमरे मेें जाकर देखा तो अरुन अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। यह देखकर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में परिजन ने फंदा लगने से मौत होना दर्ज कराया। बाद में बताने लगे कि हृदयाघात हुआ था। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत होना सामने आया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि शिक्षक ने कमरे में दरवाजा बंद करके फंदा लगाया था। जिसके बाद परिजन ने बचाने के लिए दरवाजे को तोड़ा था। फिलहाल किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed