फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teacher and clerk asked for 6 thousand rupees for admission in ITI

Etah News: आईटीआई में प्रवेश के लिए शिक्षक व लिपिक ने मांगे 6 हजार रुपये

Tue, 10 Oct 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teacher and clerk asked for 6 thousand rupees for admission in ITI
जलेसर। तहसील क्षेत्र निधौली रोड स्थित आईटीआई काॅलेज में प्रवेश के एवज में छात्र से सुविधा शुल्क के नाम पर 6 हजार रुपये मांगे गए। नहीं देने पर बाबू और शिक्षक ने छात्र को एक साल बर्बाद करने की धमकी दी गई। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने छात्र व उसके परिजन की समस्या को देखते हुए लिपिक व शिक्षक के विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गांव मगरौली निवासी विशेष जादौन पुत्र राजकुमार सिंह आईटीआई में पिलंबर के लिए आवेदन किया था। जिसकी फीस 850 रुपये थी। छात्र विशेष जादौन ने बताया कि बीते सोमवार को एक शिक्षक ने एडमीश के नाम पर 6 हजार की मांग की। रुपये न होने पर उसने 5300 दे दिए, बाकी की रकम दूसरे दिन आ कर देने की बातकही। छात्र का आरोप है कि शिक्षक सुभाष चंद्र व लिपिक कैलाश द्वारा हर छात्र से इस तरह से ही अवैध वसूली की जाती है। जबकि आईटीआई में प्रवेश की फीस 850 रुपये है। बाद में पता चला कि रकम बकाया होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई। तब अपने परिजन को बताया। दोनों ने धमकी देते हुए कहा कि आज प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिन है पैसे नहीं दिये तो तुम्हारी एक साल बर्बाद कर देंगे। इस बात पर छात्र के परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। यह मामला इतना तूल पकड़ा तो भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष पकंज ठाकुर ने आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों के समर्थन में आईटीआई पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर शाम चार बजे छात्र व परिजन से आईटीआई के शिक्षक व लिपिक ने माफी मांग ली और पैसे वापस कर दिए। साथ ही प्रवेश दिलाने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि अगर किसी छात्र के साथ प्रवेश के नाम पर अतिरिक्त पैसा मांगा गया तो पुनः प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed