{"_id":"fd153b767a24b9e3205b1ae3bec26f6c","slug":"tax-bar-association-s-team-defeated-commerce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर की टीम ने टैक्स बार एसोसिएशन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर की टीम ने टैक्स बार एसोसिएशन को हराया
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य विभाग एवं टैक्स बार ऐसोसिएशन के बीच रविवार को किक्रेट मैच खेला गया। रोमांचक मैच में वाणिज्य कर की टीम ने टैक्स बार ऐसोसिएशन को हराकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच एसोसिएशन के गोपाल अग्रवाल को सर्वाधिक 56 रन का स्कोर बनाने पर दिया गया। वाणिज्य कर उपायुक्त आरके तिवारी एवं टैक्स बार एसोसिएशन के संरक्षक बैजनाथ अग्रवाल ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की।
टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में वाणिज्य कर की टीम के सामने 130 रन का लक्ष रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाणिज्य कर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट गवांकर 131 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। रोमांचक मैच को देखने के लिए वाणिज्य कर विभाग के कर्मी, टैक्स बार ऐसोसिएशन के अधिवक्ता एवं चार्टर एकांउटेंट सहित तमाम अन्य लोग भी मौजूद रहे। विजेता वाणिज्य कर की टीम को उपायुक्त वाणिज्य कर आरके तिवारी एवं बार ऐसोसिएशन के संरक्षक वैजनाथ अग्रवाल ने ट्राफी देकर उत्साह बर्धन किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं टीम के खिलाड़ियों में सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह, अरविंद बिदंल, राकेश बिड़ला, प्रदीप सीए, रजत अगव्राल, गौरव, मुकेश कुमार, गोपाल अग्रवाल, हिंमाशु, मोहित, साकेत, राहुल, अंकित, विवेक, वाणिज्य कर अधिकारी अरुण सिंह, सतेंद्र, वागीस, अजमल, दीवान, सतेंद्र, कौशल, आशिक अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।