फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tap firmly villages BSP worker

बसपा की मजबूती को गांवों तक दस्तक दें कार्यकर्ता

Thu, 18 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 18 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tap firmly villages BSP worker
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी अमांपुर विधान सभा की बैठक मानपुर नगरिया में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के द्वारा बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई। पूर्व मंत्री एवं मंडल कोआर्डिनेटर राजकुमार आनंद ने कहा कि बसपा ने सर्व समाज के हित में काम किया है। कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। प्रदेश सरकार में अराजकता का माहौल है। अपराधियों का बोल बाला है। प्रदेश में महिलाएं, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। लोग बसपा के शासन को फिर से याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता थोड़ी सी मेहनत करें और लोगों के बीच पहुंच कर काम करें। उनके सुख दुख में शामिल हों और उन्हें पार्टी से जोड़ें। इसी से आगामी चुनावों में फतह होगी। बहन जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी। मंडल कोआर्डिनेटर कमल कुमार बौद्ध एवं जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने कहा कि बसपा ही ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज के लिए बिना भेदभाव के काम करती है। बैठक का संचालन डीपी सिंह राना ने किया। जिला उपाध्यक्ष हुंडीलाल बघेल, बीपी मोर्या, महेंद्र सिंह, शिवप्रसाद, राजकुमार दिवाकर, डा. रमेशचंद्र, शेखर, नेत्रपाल जाटव, माधव परसेवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed