{"_id":"5f1f15d08ebc3e9f6070c1a2","slug":"take-action-etah-news-agr4523400129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित प्रधानाध्यापक का वेतन रोका, शिक्षक-शिक्षामित्र का मानदेय काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित प्रधानाध्यापक का वेतन रोका, शिक्षक-शिक्षामित्र का मानदेय काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बीएसए ने सोमवार को अवागढ़ ब्लाक के छह स्कूलों का निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए शिक्षक एवं शिक्षामित्र का वेतन-मानदेय काटने के निर्देश दिए। चुरथरा स्थित विद्यालय में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। कंपोजिट ग्रांट का सदुपयोग नियमानुसार नहीं किया गया। इस पर उन्होंने अनुपस्थित स्टाफ का एक दिन का वेतन और मानदेय काटा।
इसके बाद वे प्रावि नगला रूपी, प्रावि जिनावली, प्रावि अवागढ़ द्वितीय व कंपोजिट विद्यालय खटौटा में पहुंचे। यहां स्टाफ उपस्थित मिला। कायाकल्प के अंतर्गत कक्षाओं में इंटरलॉकिंग का काम पूरा मिला। शौचालय में अव्यवस्थाएं मिलीं। प्रधानाध्यापक को शेष कार्य अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
कन्या उप्रावि अवागढ़ में फर्नीचर क्रय, रंगाई पुताई व लघु मरम्मत का कार्य मानक के अनुरूप नहीं था। प्रधानाध्यापक को कंपोजिट ग्रांट से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने एवं बिल बाउचर एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।