फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Swami Avimukteshwaranand Warning of protest in Lucknow over failure to grant Rashtramata status to cow

UP: गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग,  शंकराचार्य ने दी लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी

Wed, 10 Jun 2026 08:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 10 Jun 2026 08:50 PM IST
सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गोरक्षा को धर्मयुद्ध यात्रा 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी। यात्रा का उद्देश्य गाेमाता के लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर जनसमर्थन जुटाना है।

विज्ञापन
Swami Avimukteshwaranand Warning of protest in Lucknow over failure to grant Rashtramata status to cow
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा एटा, जैथरा और अलीगंज पहुंची। उन्होंने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग की। साथ ही गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा न मिलने पर लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने योगी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा 22 जुलाई तक गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं दिया गया तो 24 जुलाई को लखनऊ के कांशीराम मैदान में प्रदर्शन किया जाएगा। एटा रोड पर बुधवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा गोरक्षा को धर्मयुद्ध यात्रा 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


यात्रा का उद्देश्य गाेमाता के लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर जनसमर्थन जुटाना है। उन्होंने कहा कि अब तक यात्रा करीब 200 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुकी है। उन्होंने अलीगंज प्रवास के समय पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर यादव, मुकेश यादव, रिंकू यादव, आयुष्मान यादव, योगेश यादव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैथरा में भी यात्रा का स्वागत
अलीगज रोड स्थित आरएस कोल्ड स्टोर पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत किया गया। उन्होंने भक्तों ने अपील की गोमाता को राष्ट्रीय दर्जा मिलना अति आवश्यक है। आगामी चुनाव में वोट केवल उसी सरकार को दें जो गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्ज दे। स्वागत करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव, रवेंद्र सिंह यादव मुखिया,राम ब्रजेश यादव प्रधान, ललिता यादव, सुभाष शाक्य, विक्रांत यादव आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed