फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Supervisors will come to inspect the centers

Etah News: केंद्रों की पड़ताल करने आएंगे पर्यवेक्षक

Mon, 29 Jan 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Jan 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Supervisors will come to inspect the centers
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा के जिले में 92 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर पर्यवेक्षक मानकों को परखेंगे। जिले के केंद्रों की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मैनपुरी के भोगांव में स्थित डायट के प्राचार्य को पर्यवेक्षक बनाया है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक को केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों को देखना है। केंद्र में कमरों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकार्डर, हाईस्पीड ब्रांडबैंड इंटरनेट की उपलब्धता, जेनरेटर व इन्वर्टर की व्यवस्था भी देखनी है। इसके अलावा प्रश्नपत्र रखे जाने के लिए स्ट्रांग रूम, अग्निशमन, पीने के पानी की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, कमरों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी चेक करेंगे। पर्यवेक्षक केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक को सौंपेंगे। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया कि जिले में मैनपुरी के डायट प्राचार्य को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वह केंद्रो की पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

----------
पहली बार बनाए गए हैं पर्यवेक्षक
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर अब केंद्रों की पड़ताल के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में पहली बार पर्यवेक्षक बने है जो परीक्षा के पहले केंद्रों पर व्यवस्थाओं को देखेंगे और अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed