फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Suicide note of a debt-ridden hair salon owner found on the banks of the canal

नहर किनारे मिला कर्ज में डूबे हेयर सैलून मालिक का सुसाइड नोट

Fri, 29 Jul 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Suicide note of a debt-ridden hair salon owner found on the banks of the canal
होली मोहल्ला में लापता युवक के घर पर परेशान हाल बैठे परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कर्ज में डूबे शहर के रहने वाले हेयर सैलून मालिक का सुसाइड नोट नहर किनारे मिला है। आगरा रोड पर जावड़ा पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक और कपड़े भी मिले। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज से तंग आकर आत्महत्या के उद्देश्य से वह नहर में कूद गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात पुलिस को बृहस्पतिवार शाम जावड़ा नहर के पास एक बाइक झाड़ियों में खड़ी मिली। बाइक पर कपड़े रखे थे। कपड़ों में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित एक सुसाइड नोट भी मिला। दस्तावेज में आबिद निवासी होली मोहल्ला नाम दर्ज है। वहीं सुसाइड नोट में लिखा है, मेरे ऊपर कर्ज व कमेटी का पैसा हो गया है। इससे मैं परेशान चल रहा हूं। रेलवे तिराहा पर मेरी दुकान है। कृप्या कर मेरे घर वालों को परेशान न करें। आपकी बहुत मेहरबानी होगी।
विज्ञापन

दुकान पर काम करने वाले दोनों कारीगरों से निवेदन है मेरी पत्नी को कुछ खर्चा देते रहें, आपकी मेहरबानी होगी। लापता हुए युवक की मां रहीसा ने बताया कि उसके बेटे की उम्र 32 वर्ष है। वह बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उठकर चला गया था। गुमशुदगी कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी। सभी लोग उसकी खोज में लगे हैं। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर नहर के पास तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि युवक की बाइक व कपड़े मिले हैं। वहीं उसका सुसाइड नोट मिला है। उसकी गुमशुदगी कोतवाली नगर में दर्ज है। सूचना वहां दे दी गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

तीन माह से व्यवहार में आ गया था बदलाव
युवक के परिजन ने बताया कि उसने कभी भी कर्जा आदि के बारे में कोई बात नहीं बताई। उसकी पत्नी को भी कर्जे की कोई जानकारी नहीं है। तीन माह से उसके व्यवहार में कुछ बदलाव आया था। वह गुमसुम सा रहने लगा था लेकिन पूछने पर कुछ नहीं बताता था।

सुसाइड नोट ।संवाद

सुसाइड नोट ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed