फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Suheldev fought against Mughals and British - Zubairi

सुहेलदेव ने मुगलों-अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी लड़ाई-जुबैरी

Tue, 16 Feb 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Suheldev fought against Mughals and British - Zubairi
एटा। राजा सुहेलदेव राजभर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर ने मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार में राजभर समाज को सामाजिक और राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए आरक्षण सूची में शामिल कराया था। सपा सरकार जाने के बाद राजभर समाज को आरक्षण सूची से अलग कर दिया गया।
जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि सपा सरकार मेें कश्यप, प्रजापति, राजभर सहित अन्य जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया था। जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का हित सिर्फ सपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी ने कहा कि भाजपा सरकार को महाराजा सुहेलदेव राजभर के बहाने राजभर समाज की याद आ रही है। विमलेश यादव बबलू, देवेंद्र यादव, विकास यादव, बलबीर सिंह यादव, सरफराज अहमद, संदीप यादव, आलोक यादव, गुड्डू यादव, राजाराम यादव, तौसीफ वारसी, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed