फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sub-inspector posted at Mirhachi police station died due to illness

Etah News: थाना मिरहची में तैनात उपनिरीक्षक की बीमारी के कारण मौत

Sun, 27 Apr 2025 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Apr 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sub-inspector posted at Mirhachi police station died due to illness
मिरहची(एटा)। थाने में तैनात हापुड़ निवासी उपनिरीक्षक की बीमारी के कारण शनिवार की देर रात मौत हो गई। वह काफी समय से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। उपनिरीक्षक की मौत के बाद पुलिस विभाग ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा (43) निवासी मोहल्ला लुहारन कस्बा थाना पिलखुवा जिला हापुड़ के रहने वाले थे। 2015 बैच में उनकी नियुक्ति हुई थी। कई दिनों से पीलिया की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। परिवार के साथ थाने के पास ही आवास लेकर रहते थे। शनिवार की देर रात अचानक से तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली तो हेमंत को अपनी गाड़ी से लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी ज्योति व दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजन को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को रखकर अंतिम सलामी देते हुए एसएसपी, एएसपी, एएसपी क्राइम व अन्य सभी पुलिसकर्मियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी। एसएसपी ने परिजन को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed