फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sub-Inspector Pankaj bid a final farewell with state honors.

Etah News: राजकीय सम्मान के साथ दरोगा पंकज को अंतिम विदाई

Sat, 05 Sep 2026 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Pankaj bid a final farewell with state honors.

विज्ञापन
एटा। मथुरा में तैनात एटा के दरोगा पंकज कुमार का शुक्रवार सुबह पैतृक गांव भोजपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुबह करीब 10 बजे पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान गांव में माहौल गमगीन रहा। परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण और पुलिसकर्मी भी शोक में डूबे नजर आए।
पंकज कुमार का शव बृहस्पतिवार दोपहर मथुरा में गोकुल बैराज के पास यमुना नदी किनारे मिला था। वह पुलिस की वर्दी में थे और उनके पास ही सर्विस पिस्टल पड़ी मिली थी। पंकज मूल रूप से पिलुआ थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के रहने वाले थे। वह मथुरा के दामोदरपुरा स्थित दाऊजीधाम कॉलोनी में पत्नी और परिवार के साथ रह रहे थे। पत्नी दीप्ति भी पुलिस विभाग में सिपाही हैं और मथुरा सदर थाने में तैनात हैं। दंपती की तीन वर्षीय बेटी जीवा है।
विज्ञापन

पंकज के पिता राजवीर सिंह अमीन पद से सेवानिवृत्त हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनकी मां के घर से चले जाने की बात सामने आई। पत्नी उनकी तलाश कर रही थीं। इसी बीच पंकज के यमुना किनारे पहुंचने की जानकारी सामने आई। उनका शव गांव पहुंचने पर चीखपुकार मच गई। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंकज की मौत से परिवार, गांव और पुलिस विभाग में शोक है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed