{"_id":"6a303c74a3e4adb87400bb72","slug":"students-will-observe-a-hands-on-learning-day-every-month-etah-news-c-163-1-eta1004-152007-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हर माह हैंड्स-ऑन लर्निंग डे मनाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हर माह हैंड्स-ऑन लर्निंग डे मनाएंगे छात्र
Mon, 15 Jun 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और विद्यार्थियों को केंद्रित करने की दिशा में पहल शुरू की गई है। अब छात्रों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें रचनात्मक एवं जीवन से जुड़ी उपयोगी गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक माह एक दिन ‘हैंड्स-ऑन लर्निंग’ गतिविधियों के लिए निर्धारित किया जाएगा।
जिले में 545 से अधिक माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें दो लाख से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की सजावट, पौधरोपण, बागवानी तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कला, चित्रकला, मॉडल निर्माण, हस्तकला और पुराने सामान से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालय स्तर पर गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक माह आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।