फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students who went to buy books were found unconscious at the railway station in Bihar

Etah News: पुस्तक लेने गया छात्र बिहार में रेलवे स्टेशन पर अचेत मिला

Wed, 25 Jun 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Students who went to buy books were found unconscious at the railway station in Bihar
एटा। पुस्तक लेने घर से निकला छात्र बिहार के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर अचेतावस्था में पुलिस को मिला है। छात्र की जानकारी मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली है। छात्र वहां कैसे पहुंचा, इसके बारे में उसके घर आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन


थाना निधौली कलां के बड़ा बाजार निवासी नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि बेटा शिवम गुप्ता 21 जून को कस्बा में ही किसी दुकान पर पुस्तक लेने गया था। देर शाम तक घर नहीं आया तो चिंता हुई और काफी तलाश किया। अगले दिन बेटे की गुमशुदगी थाना निधौली कलां में दर्ज कराई।
विज्ञापन


बुधवार को शिवम ने परिजन को फोन कॉल कर बताया कि वह बिहार के किशनगंज स्थित रेलवे स्टेशन पर है और जीआरपी पुलिस के पास है। फोन कॉल पर ही बताया कि आगरा में पढ़ाई के काम से गया था। वहीं पर किसी ने ट्रेन में बेहोश कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन उसे लेने के लिए यहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed