फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students of council schools were chilling in severe winter

Etah News: भीषण सर्दी में ठिठुर रहे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Students of council schools were chilling in severe winter
राजा का रामपुर। सर्दी का असर बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कस्बा के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले तमाम बच्चों को यूनिफॉर्म की धनराशि नहीं मिली है। घने कोहरे के बीच छात्र-छात्राएं बिना जूते-मोजे और स्वेटर के ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में जूते-मोजे और ड्रेस का पैसा सीधे जा रहा है। जिसके बाद भी छात्र एवं छात्राएं कड़ाके की सर्दी में चप्पल पहने विद्यालय पहुंच रहे हैं। सोमवार कोहरा के साथ अब तक का सबसे ठंडा दिन था। इस भीषण सर्दी में सुबह साढ़े आठ बजे के करीब कस्बे के बच्चे स्कूलों में जा रहे थे। बच्चे सर्दी के कारण ठिठुर रहे थे। बच्चों को ठिठुरता देख अमर उजाला की टीम ने बच्चों से स्वेटर सहित जूते-मोजे आदि की जानकारी की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय राजा का रामपुर के कक्षा तीन के छात्र विशाल ने बताया कि उनका पैसा तो आ गया है लेकिन अभी तक जूते नहीं खरीद सके हैं। कक्षा पांच की छात्रा चांदनी ने बताया अभी तक पैसा नहीं मिला है, इसलिए जूते-मोजे नहीं ले पाए हैं। प्राथमिक विद्यालय राजा का रामपुर के प्रधानाध्यापक इमरान खान ने बताया कि विद्यालय में 240 छात्र-छात्राएं हैं। 160 बच्चों के परिजन के खाते में पैसा पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय राजा का रामपुर की प्रधानाध्यापक मंजूलता वर्मा ने बताया कि विद्यालय में 618 बच्चे हैं। जिनमें से 500 बच्चों के डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे जा चुके हैं। एबीएसए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विकासखंड अलीगंज में छात्र-छात्राओं की संख्या 28443 है। 19189 बच्चों के के अभिभावक के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। 1400 बच्चों के आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। 1200 बच्चे हैं जिनके माता-पिता के आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। वहीं 600 बच्चे ऐसे है जिनके बैंक अकांउट पोर्टल पर फीड नहीं कराए गए हैं। इसके चलते समस्या आ रही है। अन्य बच्चों के पैसे भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed