फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students going to take ration died in road accident

राशन लेने जा रहे छात्रों की सड़क हादसे में मौत

Thu, 10 Feb 2022 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Students going to take ration died in road accident
पोस्टमार्टम ग्रह पर रोते-बिलखते मृतकों के परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बृहस्पतिवार सुबह सरकारी राशन कोटा से राशन लेने जा रहे शहर के मोहल्ला शिवओमपुुरी निवासी साइकिल सवार दो छात्राें को जीटी रोड पर खेमका पेट्रोल पंप के सामने एक हाइड्रा (क्रेन) ने रौंद दिया। इससे एक किशोर की मौके पर और दूसरे की मौत आगरा ले जाते समय रास्ते में हो गई।
विज्ञापन

शिवओमपुरी निवासी आशीष ने बताया कि उनके ताऊ का पुत्र गौतम (15) परिवार के ही उसके भाई सुमित (15) के साथ साइकिल से राशन लेने निकला था। अलीगंज रोड पर यह कोटा स्थित है, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही जीटी रोड पर खेमका पेट्रोल पंप के सामने हाइड्रा ने साइकिल सहित दोनों को रौंद दिया। चालक हाइड्रा छोड़ भाग गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। हादसे में गौतम की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि सुमित गंभीर घायल हो गया। उसको इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। परिवार के दो किशोरों की मौत से घर में चीत्कार मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें शव देखने को नहीं मिला। इस पर परिजन भड़क गए। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के दरवाजों पर लगे तालों में ईंट-पत्थर मारकर तोड़ने का प्रयास किया। वहीं जीटी रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने जाम लगाने की कोशिश करने लगे। एटा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी व अन्य व्यापारियों सहित गौदाम चौकी प्रभारी रीतेश ठाकुर ने लोगों को समझाया और जाम लगा रहे लोगों को सड़क से हटवाया। इस दौरान जीटी रोड पर 10 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला खुलवाकर दिखवाए शव
शव को देखने के लिए परिजन उग्र हो रहे थे। सूचना पर सीओ सिटी कालू सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा, कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाया और ताला खुलवाकर दो-दो कर व्यक्तियों को अंदर भेज शव देखने का मौका दिया।

कक्षा नौ के छात्र थे दोनों किशोर
गौतम के चाचा रामऔतार ने बताया कि दोनों ही किशोर कक्षा नौ के छात्र थे। गौतम जीजीआईसी और सुमित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि गौतम के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। गौतम के दो भाई और हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed