फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students gave the message of road safety.

Etah News: छात्र-छात्राओं ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Wed, 21 Jan 2026 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of road safety.
जलेसर। कस्बे के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण, निबंध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से कॉलेज के छात्रा-छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके गोस्वामी ने कहा कि सड़क नियमों का पालन करना कानूनी जिम्मेदारी के साथ ही हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ओवरस्पीड से बचने को कहा। यातायात नियमों का पालन करने और लोगों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में अग्रणी सिंह प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय, अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में अंशिका सिंह प्रथम, अग्रणी सिंह द्वितीय, विनय वार्ष्णेय तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में भावना प्रथम, सना द्वितीय, अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में मुबारक प्रथम, मेघा एवं अंशिका सिंह द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतियोगियों को कॉलेज प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कुमार किंजल्क भारद्वाज, डॉ. विजय चौधरी, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. दिनेश कुमार, गिरेंद्र सिंह, विनोद त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed