{"_id":"69404de67797ef90850a0926","slug":"students-found-the-mid-line-exam-questions-easy-etah-news-c-163-1-eta1004-143408-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यार्थियों को आसान लगे मिड लाइन परीक्षा के प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यार्थियों को आसान लगे मिड लाइन परीक्षा के प्रश्न
Mon, 15 Dec 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मलावन में मिड लाइन की परीक्षा देते विद्यार्थी। स्
एटा। जिले में मिड लाइन परीक्षा का आयोजन सोमवार को 25 राजकीय विद्यालय में किया गया। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 9 के विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता और साक्षरता का पता लगाया जाना है। परीक्षा में कुल 1259 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1061 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। अधिकांश ने प्रश्नों को आसान बताया।
परीक्षा सुबह 10 बजे से 11ः30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न थे। प्रत्येक विषय से कुल 15 प्रश्न मिलाकर कुल 60 प्रश्न का पेपर था। पंजीकृत 198 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान रहा। सभी विषयों के प्रश्न आसानी से हल किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मिड लाइन परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।