फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students beaten Mnchle

छात्राओं ने मनचले को पीटा

Sat, 14 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 14 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की सायं शहर के पीपल अड्डा पर ट्यूशन पढ़कर लौट रहीं दो छात्राओं से एक मनचले युवक को हैप्पी वेलेंटाइन डे कहना महंगा पड़ गया। छात्राओं ने चप्पल उतारी और उस पर टूट पड़ीं। जमकर चप्पलों से पिटाई की। इस बीच लोगों की भीड़ लग गई। बाद में युवक वहां से भाग निकला। इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन




शनिवार को हर तरफ युवाओं पर वेलेंटाइन डे का भूत सवार था। युवाओं ने इसे चोरी छिपे मनाया। बताते हैं कि शनिवार की सायं साढ़े छह बजे के लगभग दो छात्राएं ट्यूशन पढ़कर घर जा रही थीं, तभी सड़क पर खड़े एक मनचले युवक ने हैप्पी वेलेंटाइन डे कहते हुए चलने की बात कही। यह दोनों छात्राओं को नागवार गुजरा और उन्होंने अपनी चप्पलें उतारते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक भी कुछ समझ नहीं पाया। तब तक उस पर चप्पलें पड़ना शुरू हो गईं। यह देख वहां लोगों की भीड़ भी लग गई और कुछ युवाओं ने अपने हाथ साफ कर लिए, लेकिन इस बीच मनचला युवक वहां से भाग निकला। इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन




दूसरी युवती के साथ देख साली ने जीजा को पीटा
विवाहित युवक को अन्य युवती के साथ वेलेंटाइन डे सेलीब्रेट करना भारी पड़ गया। साली ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान हंगामा हुआ। मामला निधौलीकलां कसबा का है। बताते हैं कि एक विवाहित युवक अन्य युवती को लेकर वेलेंटाइन डे मनाने कसबा पहुंचा था। वहां उसकी साली ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। साली को देखकर जीजा का रंग उड़ गया। फिर क्या था साली ने जीजा की पिटाई की और लोगों से भी करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed