फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   student and other died in road accidents

सड़क हादसों में छात्र समेत दो की मौत

Fri, 27 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 27 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। शुक्रवार की दोपहर गांव गंगनपुर के पास बाइक सवार दो छात्रों को सामने से आते ट्रक ने रौंद दिया। छात्र अमित (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया है। दोपहर करीब तीन बजे गांव कमसान के पास अज्ञात वाहन ने ट्रिपल राइडिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। बालक पिंटू (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।


थाना सकीट के गांव दौलतपुर यादगारपुर निवासी अमित पुत्र सत्यपाल अपने साथी अवधपाल निवासी गढ़िया कौंची सकीट के साथ शहर के मोहल्ला सुनहरी नगर में किराए पर रहता था और शहर में ही रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को अमित अपने बाबा को गांव में दवा देकर बाइक से  शहर लौट रहा था। दोपहर करीब 12 बजे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। साथ ही लोगों ने 108 एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व मृतक छात्र के पिता ने करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। मामले की तहरीर पिता ने अज्ञात चालक के विरुद्ध दे दी है।
विज्ञापन



दूसरी ओर पिंटू पुत्र राजेश निवासी अंबेडकनगर अपने साथी विकास, पवन के साथ बाइक से अवागढ़ जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली देहात के गांव कमसान के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, साथी विकास, पवन घायल हो गए। थाना सकरौली क्षेत्र में गुरुवार सायं अज्ञात युवक को वाहन ने रौंद दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed