{"_id":"6a2af23ef158188a9f074378","slug":"storm-wreaks-havoc-electricity-poles-trees-and-welcome-arches-toppled-etah-news-c-163-1-eta1003-151831-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंधी ने मचाई तबाही, बिजली के खंभे-पेड़ और स्वागत द्वार धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंधी ने मचाई तबाही, बिजली के खंभे-पेड़ और स्वागत द्वार धराशायी
Thu, 11 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र में तेज आंधी से उखड़ी टिन शेड। संवाद
मिरहची/मारहरा। मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। बुधवार देर रात आई आंधी से क्षेत्र में 50 से अधिक पेड़ उखड़ गए। इसके अलावा जिले में 50 बिजली के खंभे भी टूट गए। एटा-कासगंज रोड पर खड़ा विशाल स्वागत द्वार धराशायी हो गया। इससे हाईवे पर करीब ढाई घंटे यातायात प्रभावित रहा। कई यूनीपोल भी गिर गए। मकान गिरने से चार लोग दबकर घायल हो गए। मारहरा-मिरहची क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां मेडिकल कॉलेज समेत 50 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति 20 घंटे से अधिक ठप रही। एक ट्रांसफाॅर्मर आंधी के कारण टेढ़ा हो गया है। कई भवनों के टिनशेड आंधी में उड़ गए। उमस भरी भीषण गर्मी में लोग बेहाल होने के साथ पानी के लिए भी तरसे। आम के बागों में भी काफी नुकसान हुआ है।
दिन में तेज धूप के बाद बुधवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा ने आंधी का रूप ले लिया। मिरहची क्षेत्र में आंधी से बिजली के 15 से अधिक खंभे टूट गए। एटा रोड पर बने एक मैरिज होम सहित अनेक भवनों की टिनशेड उड़ गई। कस्बे में लगे 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर के दोनों खंभे झुक गए। अलमपुर गांव में विधायक निधि से बना विशालकाय स्वागत द्वार आंधी से जमीन पर आ गिरा। स्वागत द्वार के हाईवे पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इससे तड़के चार से सुबह साढ़े छह बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। ग्राम प्रधान रिंकू नायक की सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने स्वागत द्वार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर गिरे पेड़ों को भी बुलडोजर से हटवाया गया। आंधी में बिगड़ी बिजली व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह से जुटी विद्युत निगम की टीमें बीस घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं कर सकीं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हैं।
-- -- -- -- -- -
कस्बे सहित 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
मारहरा। कासगंज-सिकंदराराऊ रोड पर नगला बाग पर बुधवार देर रात आई आंधी में पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया। इससे कस्बे सहित क्षेत्र के 45 गांव की आपूर्ति ठप हो गई।बिजली आपूर्ति ठप होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे वहीं पानी के लिए भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजलीघर की मशीन में खराबी से बुधवार सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक भी आपूर्ति बाधित रही थी। आंधी में बृहस्पतिवार की सुबह जागते ही बिजली आपूर्ति बंद होने से पानी की समस्या पैदा हो गई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
मलबे में दबा परिवार
मिरहची के मोहल्ला अंबेडकर में एक जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान के मलबे में नीरेश, पत्नी शिवानी, पुत्री सोनी (12) और पुत्र जय (1) मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कई मकानों और दुकानों के टिनशेड उड़ गए। आम के बागों में खड़ी पकी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
-- -- -- -- --
बिजली के 50 खंभे टूटे, मेडिकल कॉलेज समेत कई गांवों की बिजली 20 घंटे से ठप
एटा। जिले में बुधवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते जिले भर में करीब 50 बिजली के खंभे टूट गए। खंभों के टूटने और बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से मेडिकल कॉलेज सहित देहात क्षेत्र के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
बुधवार देर रात को आई तेज आंधी से जिले के कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए और तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं मारहरा रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात दो बजे से बृहस्पतिवार शाम 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे एमबीबीएस छात्रों सहित क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी हुई।
वहीं, देहात क्षेत्र के कई गांव भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग तथा अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
वर्जन
आंधी के कारण 50 से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभे टूटे है। निगम की टीमें रात से ही मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। टूटे हुए खंभों को बदलने और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। - सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम