{"_id":"68c0857b6d5f2da6c1e347bcbf8d3491","slug":"storm-poles-fell-precarious-electric-supplies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गिरे खंभे, चरमराई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गिरे खंभे, चरमराई आपूर्ति
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 23 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
चटक धूप, गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार शाम कुछ राहत मिली। अचानक आई तेज बारिश से 46 डिग्री पर पहुंच गया पारा गिरा। तेज हवा के चलते कई जगह होर्डिंग्स, पेड़ और बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े। लोग भी बरसात से इधर उधर भागने लगे। आपूर्ति भी बाधित हो गई।
बार-बार मौसम करवट बदल रहा है। शनिवार सुबह से निकली चटक धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। लेकिन शाम छह बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। जगह-जगह होर्डिंग, पेड़ टूटकर गिर गए, वहीं जीटी रोड पर रेलवे पुल के पास बिजली के तीन पोल गिर गए जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। तेज बारिश भी शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक हुई जोरदार बारिश से सड़कों पर पानी दिखाई दिया।
तरबूज खरबूज के लिए घातक है मौसम
बारिश से आम किसान जहां बेअसर दिखाई दिया। वहीं जायद की फसल के किसान सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिए। सर्वाधिक नुकसान खरबूज तरबूज की फसल में बताया जा रहा है। किसानों के अनुसार बारिश से इनका स्वाद घट जाएगा। खेतों में पानी भरने से बेल, फसल भी प्रभावित होगी।