फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Stone-firing in drain dispute, five injured

नाली के विवाद में पथराव-फायरिंग, पांच घायल

Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stone-firing in drain dispute, five injured
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव सीतारामपुर में परिवार में ही नाली के पानी निकलने को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम दोनों पक्षों में झगड़े के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। भाकियू जिलाध्यक्ष सहित दोनों पक्षों के 25 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव के राजीव कुमार ने बताया कि परिवार में नाली के पानी को लेकर विवाद है। मंगलवार की शाम भाभी, पत्नी, पिता व माता घर पर थे। गांव के ही चंद्रकांत, कृष्णकांत, दिनेशचंद्र, निर्देश, मुकेश, सुनहरीलाल, प्रशांत यादव भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर, हर्ष सिंह, लखन यादव, तरुण शर्मा, सनी, राजबहादुर सिंह, पार्थ, प्रमोद कुमार, रवेंद्र पाल, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र, सुमित प्रताप, ओमपाल सहित कुछ अज्ञात व्यक्ति आए। उनके हाथों में लाठी-डंडा व अवैध असलहा थे। आते ही पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल की आवाज सुन चचेरे भाई हरेंद्र व गांव के राजेश आए।
विज्ञापन

उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पिता रवेंद्र सिंह, भाभी अनीता देवी, भाई पुष्पेंद्र व राजेश के सिर में चोट आई है। गांव के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जबकि दूसरी तरफ से मुकेश ने दी तहरीर में बताया कि उसका परिवार के ही छोटे बाबा के बेटों के साथ बंटवारे का काफी पुराना विवाद है। वह लोग ईंट-पत्थर से हमला कर चुके हैं। मंगलवार को भी हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। थानाध्यक्ष वेगराम ने बताया कि नाली के पानी को लेकर विवाद है। मौके पर पहले जाकर दोनों पक्षों को समझा दिया गया था। मंगलवार शाम दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के सात आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठा परिवार
एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव झिनवार निवासी एक परिवार बुधवार को थाना परिसर में धरने पर बैठ गया। गांव की राधिका का कहना था कि उसके पिता की गांव के लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा है। जबकि अन्य बाहर घूम रहे हैं। मंगलवार को थाने गई थी। जहां भारतीय किसान यूनियन के लोग पहुंचे और उसकी मां सहित उसको धमकाने लगे। जब भाई ने विरोध किया तो उनके द्वारा हाथापाई की गई। थाने से कोई कार्रवाई न होने के कारण वह परिवार सहित धरने पर बैठी है। थानाध्यक्ष निधौलीकलां वेगराम ने बताया पीड़िता अपने पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर आई थी। जहां तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने बात कही है। उसने एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें कई नाम हैं। अभद्रता करने वाले का नाम लिखकर देने को कहा है। परिवार सहित युवती घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed