फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   STF fails in monitoring the examinations

Etah News: परीक्षाओं की निगरानी में एसटीएफ फेल

Mon, 10 Mar 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
STF fails in monitoring the examinations
एटा। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में नकल के लिहाज से एटा को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। निगरानी की जिम्मेदारी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को सौंपी गई, लेकिन एसटीएफ निगरानी में पूरी तरह फेल नजर आ रही है।
विज्ञापन

पूर्व में एटा नकल के लिए काफी बदनाम रहा है। ठेके लेकर सामूहिक रूप से नकल कराने के कई मामले पकड़े गए। परीक्षा केंद्र बनने वाले कई विद्यालयों को काली सूची में डाला गया। इसके बाद कुछ सुधार हुआ। हालांकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन चल रही है, इस पर अब भी संदेह के घेरे बने हुए हैं। इन सब गतिविधियों को देखते हुए शासन ने पूरे जिले को अति संवेदनशील घोषित करते हुए एसटीएफ को निगरानी सौंपी। इसके तहत विभिन्न संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एसटीएफ को कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है, लेकिन अभी तक जिले में एसटीएफ की ओर से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसा नहीं है कि परीक्षाओं में सबकुछ सही चल रहा हो।
विज्ञापन

जैथरा के एक केंद्र पर तो पेपर लीक का पूरा षड्यंत्र ही पकड़ा गया। भले ही शिक्षा विभाग ने गलती बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल में पूरी साजिश खोलकर रख दी। स्कूल प्रबंधक, केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा सकीट, जैथरा और राजा का रामपुर क्षेत्र में चार फर्जी परीक्षार्थी भी स्थानीय स्तर पर ही पकड़े जा चुके हैं। इनमें एक तो सॉल्वर है, जो हर पेपर का ठेका लेकर किसी अन्य की परीक्षा दे रहा था। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले एसटीएफ ने कुछ सूचनाएं मांगी थीं, जो उन्हें उपलब्ध करा दी गईं। ताजा मामलों को लेकर उनकी ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed