फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Stamp Vendor Found Dead Under Mysterious Circumstances in Jalesar

Etah Crime: बारात में गया था स्टाम्प विक्रेता, संदिग्ध हालात में मिली लाश; मोबाइल से हुई पहचान

Sat, 14 Feb 2026 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

जैथरा थाना क्षेत्र के बधा गांव में मिले युवक के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। परिजनों ने बताया कि वो बारात में गया था, उसके बाद से घर वापस नहीं  लौटा। 
 

विज्ञापन
Stamp Vendor Found Dead Under Mysterious Circumstances in Jalesar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के बधा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव की पहचान हेमन्त के रूप में हुई है। हेमन्त एटा के आवास विकास कॉलोनी का निवासी था। वह एटा कलेक्ट्रेट में स्टाम्प विक्रेता था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क साधा, जिसके बाद परिजनों को जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बधा गांव के पास एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में, मृतक के मोबाइल की मदद से पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। पूछताछ में पता चला कि हेमन्त शुक्रवार को एटा से अमांपुर एक बारात में शामिल होने के लिए गया था। उसके बाद से वह लापता था।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जब मृतक के परिजन पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाया जा चुका था। इस बात से परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि उन्हें सूचना मिलने के बावजूद, उनकी उपस्थिति से पहले शव को क्यों उठाया गया। परिजनों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed