फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Staff staged a protest demanding a nursing allowance.

Etah News: नर्सिंग अलाउंस की मांग कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Staff staged a protest demanding a nursing allowance.
एटा। मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अलाउंस की मांग को लेकर बुधवार को नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने एसजीपीजीआई और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएल) की तर्ज पर नर्सिंग अलाउंस दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2:30 बजे नर्सिंग कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा को लिखित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की देखभाल से लेकर उपचार संबंधी सेवाओं तक नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में कर्मचारी लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उन्हें भी प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में दिए जा रहे नर्सिंग अलाउंस की तर्ज पर भत्ता मिलना चाहिए। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि नर्सिंग अलाउंस का मामला स्थायी नर्सिंग स्टाफ से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्राचार्य के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए उनके स्तर से इस संबंध में निर्णय नहीं लिया जा सकता। सुनीता, प्रीति, अनुज कुमार, अरविंद वर्मा, प्रमोद कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed