फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Stadium defeated Brightland Public School 5-0 in hockey.

Etah News: हॉकी में स्टेडियम ने ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराया

Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Stadium defeated Brightland Public School 5-0 in hockey.
खेल दिवस पर स्टेडियम में हॉकी ​खिलाड़ियों का परिचय लेते सीडीओ राजेंद्र प्रताप मिश्र, जिला क्री
एटा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 14 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग की हॉकी, जूनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता और खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों की 100 मीटर दौड़ कराई गई।
विज्ञापन

हॉकी का फाइनल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल और स्टेडियम टीम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। बैडमिंटन एकल फाइनल में देवांश ने प्रतीक को हराकर खिताब जीता। युगल में देवांश-मयंक की जोड़ी विजेता रही। 100 मीटर बालक वर्ग में आशिक प्रथम, कलीम द्वितीय व शबद्दीक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में भावना प्रथम, मेहरूना द्वितीय और मोनिका तृतीय रहीं।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। हॉकी में छह टीमों और बैडमिंटन में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेलो इंडिया सेंटर के 30 एथलीटों ने 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई और पुरस्कार वितरित किए। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बीरेश यादव, वासिफ अली रहमानी, रजनीश, मोनिका सिंह, दलवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed