फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP workers stage protest against attack on MP Suman

Etah News: सांसद सुमन पर हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का धरना

Thu, 01 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 01 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP workers stage protest against attack on MP Suman
कचहरी पर धरना के दौरान बोलते सांसद देवेश शाक्य। - फोटो : कचहरी पर धरना के दौरान बोलते सांसद देवेश शाक्य।
एटा। सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने कचहरी स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एएसडीएम सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि करणी सेना के गुंडों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित घर पर तथा अलीगढ़ में जानलेवा हमला किया। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष परवेज़ जुबैरी ने सुमन की जान को खतरा बताते हुए विशेष सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। साथ ही पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर के पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन ने कहा कि दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के दबाव में आकर सरकार ने जाति जनगणना कराए जाने का फैसला लिया है।
पूर्व सांसद कैलाश यादव, रामब्रजेश यादव, अशरफ हुसैन, शशांक यादव, शराफत हुसैन काले, राकेश यादव, जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed