फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP criticized the stopping of Akhilesh Yadav

Etah News: अखिलेश यादव को रोके जाने की सपाइयों ने की आलोचना

Sat, 12 Oct 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP criticized the stopping of Akhilesh Yadav
एटा। समाजवादी आंदोलन के संस्थापक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया का निर्वाण दिवस शनिवार को सपा ने शिविर कार्यालय पर मनाया। इस बीच लखनऊ में बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा रोके जाने की सपाइयों ने आलोचना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने कहा था कि जब सत्ता में बैठे लोग अन्याय करने लगे तो पांच वर्ष तक चुनाव का इंतजार न कर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोका जाना निंदनीय है। जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति और शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह दिवाकर ने डॉ. लोहिया की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर प्रकाश डाला। राधेश्याम श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, आलोक यादव, दुर्गेश यादव, अफसर अली, महेंद्र सिंह दिवाकर, जसवीर सिंह यादव, शिव प्रताप सिंह आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed