फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   son murdered mother and her body buried in field In Etah due to doubt on character

UP: मां के चरित्र पर शक करता था बेटा, हत्या करके खेत में दफना दिया शव; किए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 18 Jun 2024 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 08:33 PM IST
सार

बेटा अपनी सौतेली मां के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते मां की हत्या करके खेत में शव दफना दिया। पुलिस से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। 

विज्ञापन
son murdered mother and her body buried in field In Etah due to doubt on character
शव निकालने के लिए खेत पर खुदाई करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मां की हत्या करने वाला रमाशंकर मां के चरित्र पर शक करता था। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने यह बात कबूली। पुलिस अन्य कारणों को भी देखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना सकरौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि गंगा सिंह की तीन शादियां हुई थीं। सीमा तीसरी पत्नी थी। इसका पुत्र रामशंकर है। वह अपनी मां के चरित्र पर भी शक करता था। इसके चलते वह आए दिन मां से झगड़ता रहता था। 13 जून को भी किसी बात को लेकर मां बेटे के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर रामशंकर ने अपने साथियों को साथ लेकर सीमा की हत्या की योजना बनाई। 
विज्ञापन


रात के समय मां के कमरे में गया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों मृतका के शव को पलिया में बांधकर हाथों से उठाकर करीब 750 मीटर दूर अपने चरी के खेत में ले गए। वहां शव को दफनाकर चले आए। अचानक मां के गायब होने से सौतेले भाई हरपाल को शक था। उसने सीधे रामशंकर पर शक जताते हुए हत्या का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सोमवार को आरोपी रामशंकर को उसके साथियों सहित पकड़ लिया। सख्ती की गई तो उन्होंने पूरी घटना उगल दी। इसके बाद रात में खेत में पहुंचकर खुदाई कराकर शव को निकाला गया।


रामशंकर अपनी मां सीमा के चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते उसने आवेश में आकर अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -राजेश कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed