फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Some softening in the temperature, but the heat remains intact

तापमान में कुछ नरमी, लेकिन गर्मी की तल्खी बरकरार

Mon, 16 May 2022 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Some softening in the temperature, but the heat remains intact
एटा। तापमान में सोमवार को कुछ नरमी आई, लेकिन गर्मी के तल्खी बरकरार रही। अधिकतम तापमान बीते दिन की अपेक्षा दो डिग्री कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय 7:30 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। हवाएं भी चल रही थीं। हालांकि हवा गर्म थी, फिर भी बादलों की वजह से कुछ राहत महसूस की गई, लेकिन धूप निकलने के बाद गर्मी बढ़ना शुरू हो गई। जिसके साथ ही गर्म हवा लू में बदलने लगीं। दोपहर 12 बजे के बाद धूप असहनीय हो गई और लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। जिसके चलते सड़कों और बाजारों में सन्नाटे जैसी स्थिति नजर आई। पूरे दोपहर लू और धूप लोगों को व्याकुल करती रही। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे आसमान में फिर बादल छाए, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री
सोमवार को न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते लोग पूरे ही दिन गर्मी से बेचैन बने रहे। सुबह या रात में भी राहत नहीं मिली। सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed