फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SOMAN SUICIDE IN SHITALPUR

विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप

Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SOMAN SUICIDE IN SHITALPUR
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर में विवाहिता का शव कमरे में खूंटी पर अंगोछे से लटका मिला। मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव भरकना निवासी निवासी रामलछन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता (26) की शादी साढ़े चार साल पहले शीतलपुर निवासी अजय कुमार से की थी। सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए थे। लेकिन पुत्री के ससुरालीजन इससे खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पूरा न होने पर उन्होंने सरिता को परेशान करना शुरू कर दिया। 24 दिसंबर को मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि सरिता को ससुरालीजनों ने फंदा लगाकर मार डाला है।
विज्ञापन

शीतलपुर गांव में एक विवाहिता को फंदा लगाकर मारने का आरोप लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
डीएन मिश्रा, प्रभारी कोतवाली नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed