फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   social media

सोशल मीडिया से कट ऑफ बिजली विभाग, कैसे मिलें शिकायतें

Mon, 10 Aug 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
social  media
एटा। विद्युत समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए विभाग सोशल मीडिया का सहारा लेने की बात कह रहा है, वहीं शिकायत पोर्टल भी बंद कर दिया है। ऐसे में सुदूर क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ता अपनी परेशानी नहीं बता पा रहे। कोरोना संक्रमण के दौरान तो इनकी परेशानी और भी बढ़ गई है। लोगों ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर शिकायत पोर्टल फिर से चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बिजली निगम ने विशेष पोर्टल बनाया था। इस पर एमडी से लेकर जेई एवं जनप्रतिनिधि एवं अखबार प्रतिनिधि भी जुड़े थे। इस शिकायत होते ही निस्तारण किया जाता था। अब इस पोर्टल को शासन के आदेश बाद बंद कर दिया गया है। इससे सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए परेशानी हो रही है। वे लोग अपनी समस्या नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

ठंडी सड़क निवासी सुमन सोलंकी और जलेसर निवासी योगेंद्र पाल सिंह योगी ने बताया कि व्हाट्सएप पोर्टल से राहत थी। बिजली न आने, फाल्ट आदि की सूचना पोर्टल पर देते ही सूचना का जवाब मिलता था। अब तो फोन करते-करते परेशान हैं कोई सुनने वाला ही नहीं है। ऊर्जा मंत्री से पुन: पोर्टल शुरू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि पूर्व में शुरू हुआ पोर्टल कुछ कारणों से बंद हो गया। उपभोक्ताओं की मांग पर इसे फिर से शुरू किया जाएगा। ताकि इनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी खंड, जिला एवं मंडल के विद्युत अधिकारियों को भी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed