{"_id":"6af60343a9ed45503809e9ed","slug":"smoke-causing-breathing-difficulties-for-the-elderly-110-patients-received-treatment-etah-news-c-163-1-eta1004-160047-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धुएं से बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही तकलीफ, 110 मरीजों ने मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धुएं से बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही तकलीफ, 110 मरीजों ने मिला उपचार
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के टीबीसीडी विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। दिवाली पर आतिशबाजी से फैले धुएं और प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को हो रही है। मेडिकल कॉलेज के टीबीसीडी (डिपार्टमेंट ऑफ ट्यूबरकुलोसिस एंड चेस्ट डिजीज) में बृहस्पतिवार को मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। यहां सुबह से दोपहर तक करीब 110 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें 80 मरीज सांस और दमा की समस्या से पीड़ित मिले।
मेडिकल कॉलेज के टीबीसीडी विभाग में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे तक करीब 110 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश सांस लेने में परेशानी और दमा की शिकायत लेकर आए थे। चिकित्सकों ने बताया कि दिवाली के दौरान पटाखे जलने से वातावरण में धुआं और प्रदूषण बढ़ गया। इसका सीधा असर सांस के मरीजों पर पड़ रहा है।
चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई लोगों को सांस लेने में कठिनाई और सांस फूलने की शिकायत हो रही है। पहले से अस्थमा, दमा और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों की दिक्कत प्रदूषण के कारण बढ़ सकती है। ऐसे मरीजों को जांच के बाद उपचार दिया गया।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- घर से बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनें।
- प्रदूषण अधिक होने पर खुले में व्यायाम और घूमने न निकलें।
- बुजुर्ग और सांस के मरीज अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
- पटाखों के धुएं, धूल और कूड़ा जलाने वाली जगहों से दूर रहें।
- अस्थमा और सांस के मरीज चिकित्सक की सलाह से दवाओं का सेवन जारी रखें।
- सांस लेने में अधिक परेशानी, सीने में जकड़न या लगातार खांसी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
-- वर्जन--
दिवाली पर आतिशबाजी के बाद वातावरण में प्रदूषण फैलने की वजह से सबसे अधिक सांस वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार को टीबीसीडी विभाग में 110 मरीजों को उपचार दिया गया। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस