फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Smart meters are cheating, power is cut just a day after recharge

Etah News: स्मार्ट मीटर दे रहे धोखा, रिचार्ज के एक दिन बाद ही कट रही बिजली

Tue, 24 Mar 2026 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Smart meters are cheating, power is cut just a day after recharge
एटा। उपभोक्ताओं के घर पर लगे स्मार्ट मीटर धोखा दे रहे हैं। उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज करने के एक या दो दिन बाद ही बिजली कट रही है। इससे उपभोक्ता परेशान है। इस समस्या को लेकर ठंडी सड़क और रेलवे रोड विद्युत निगम कार्यालय पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा रही लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। शहर मुख्यालय पर सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। लेकिन उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर को लेकर समस्याएं आ रही हैं। उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का रिचार्ज करने के एक या दो दिन बाद ही उनके घर की बिजली कट रही है। इससे वह परेशान हैं।
विज्ञापन

केस-1ः 11 हजार का रिचार्ज करने के दो दिन बाद ही कटी बिजलीः
पटियाली गेट निवासी विवेक कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने स्मार्ट मीटर में 11 हजार रुपये का रिचार्ज किया था। दो दिन तक बिजली सही से चली लेकिन तीसरे दिन ही बिजली कट गई। स्मार्ट मीटर में बिजली आ रही थी लेकिन घर में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस समस्या को लेकर वह ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। यहां पर भी कर्मचारियों ने कोई समाधान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-2ः संदेश आए बिना ही कट गई बिजलीः
नई बस्ती निवासी रामजी पाठक ने बताया कि उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। कोई भी बिल बकाया नहीं था। वहीं मोबाइल पर बिजली बिल को लेकर कोई संदेश भी नहीं आया। उसके बाद भी घर की बिजली कट गई। इससे घर में सभी लोग परेशान रहे। रेलवे रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर गए। यहां पर भी कोई समाधान नहीं हो सका। जबकि पांच दिन पहले ही स्मार्ट मीटर में 5 हजार रुपये से रिचार्ज किया गया था।

निधौली कलां में स्मार्ट मीटर को लेकर लोग परेशान
स्मार्ट मीटर को लेकर नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में अनेक भ्रांतियां हैं। नगर पंचायत में 2300 बिजली उपभोक्ता कनेक्शन हैं। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत निगम द्वारा बिल नहीं निकाला जाएगा और बिल का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा। इसको लेकर परेशान है। रिचार्ज करने के बाद भी घर की बिजली कट रही है।



कहते हैं आंकड़े
शहर में कुल उपभोक्ता- 80 हजार
शहर में लगे कुल स्मार्ट मीटर- 32 हजार
देहात क्षेत्र में कुल उपभोक्ता- 2 लाख 24 हजार
देहात क्षेत्र में लगे कुल स्मार्ट मीटर- 53 हजार



स्मार्ट मीटर में अगर पहले की बकाया राशि दिखाई जा रही है तो उपभोक्ताओं को पहले वह बैलेंस डालना पड़ेगा। वहीं भविष्य में बिजली जलाने के लिए एडवांस में रिचार्ज करना पड़ेगा जिसके बाद ही विद्युत आपूर्ति होगी। - सत्यनारायण, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed