फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Skimming Abir- Gulal , well created mayhem

उड़े अबीर-गुलाल, खूब मचा धमाल

Sat, 07 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 07 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Skimming Abir- Gulal , well created mayhem
रंग पर्व होली जिलेभर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। होली पूजन के साथ ही लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही हुरियारों की टोलियां हुड़दंग को निकल पड़ीं।
विज्ञापन



शुक्रवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। निर्धारित समय पर होलिका दहन कर लोगों ने आखत डालकर परंपरागत पूजन किया। लोगों ने होलिका के गीत एवं लोकगीत गाकर पर्व को सांस्कृतिक एवं मनोरंजक बना दिया। इसके साथ ही शुरू हुआ रंगों का दौर घंटों जारी रहा। दोपहर तक पूरा शहर रंगों से सराबोर दिखाई दिया। शहर की सड़कों पर हुरियारों की टोलियां थी। कहीं पैदल तो कहीं बाइक पर सवार युवा सभी को रंगते दिखाई दिए। हुरियारों की टोलियां पूरा माहौल रंगमय करती दिखीं।
विज्ञापन



गांवों में निकलीं चौपाई, शहरों में डीजे पर धमाल
ग्रामीण अंचल में होलिका दहन के बाद परंपरागत तरीके से चौपाई निकाली गई। वहीं शहरी क्षेत्र में डीजे पर जमकर धमाल मचाया गया। गांव की चौपालों व गलियों में ढोलक, मजीरों के धुन पर लोग थिरकते दिखाई दिए। शहर-कसबों में चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगे डीजे लोगों का आकर्षण बन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले शोक जताने पहुंचे
परंपरा के अनुसार होलिका दहन व पूजन के बाद लोग शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे। इसके बाद अन्य लोगों से मिले। दुर्घटनाओं, मौत के कारण कई स्थानों पर परंपरागत आयोजन नहीं हुए। शहर की इंद्रपुरी कोलोनी में हुई दो मौतों के चलते होली मिलन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। पार्क एक में कालोनी की होली रखी गई। जहां सभी लोगों ने पूजा अर्चना कर आखत डाले। साथ ही गले मिलकर पर्व की बधाइयां दीं।




डीएम व एएसएसपी आवासों पर हुई होली
शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि केसरवानी के आवास पर जमकर होली खेली गई। जिलाधिकारी ने अपने परिवार और शहर की अन्य महिलाओं के साथ होली खेली। इस दौरान जिलाधिकारी पूरी तरह रंग में सराबोर दिंखी और उनके द्वारा अन्य महिलाओं को भी रंगा गया। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने भी अपने आवस पर होली खेली। उनके द्वारा गुरुवार की रात पुलिस लाइन में होली जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed