{"_id":"6885dfff7c5f224023075589","slug":"skeleton-of-missing-youth-found-in-field-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लापता युवक का मिला खेत में कंकाल...15 मई से था लापता, पिता ने लगाया शराब पिलाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लापता युवक का मिला खेत में कंकाल...15 मई से था लापता, पिता ने लगाया शराब पिलाकर हत्या का आरोप
Sun, 27 Jul 2025 01:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:45 PM IST
सार
पिता का कहना है कि बेटे का गांव के ही युवक से विवाद हुआ था। तब पुलिस ने समझाैता करा दिया। बाद में युवक बेटे को घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद बेटे का शव मिला।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में विवाद के बाद गांव से लापता हुए एक युवक का कंकाल शनिवार को उसके ही खेत में मिला। पिता ने गांव के ही लोगों पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला जैथरा थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया का है।
गांव दहेलिया निवासी कालीचरन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 मई को पुत्र राजकपूर और गांव के एक युवक के मध्य झगड़ा हुआ था। इसके बाद पीआरवी 112 पुलिस ने पहुंचकर समझौता करा दिया। दूसरे दिन उस युवक का भाई आया और बेटे को यह कहकर ले गया कि समझौता हो गया है चलो दारू पिएंगे।
इसके बाद खेत की तरफ चला गया। शाम को बेटा घर नहीं लौटा और दूसरा व्यक्ति आ गया। पूछने पर उसने बताया कि पता नहीं राजकपूर कहां चला गया है। काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई पता नहीं लग सका तो 18 मई को थाना जैथरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
बताया कि शनिवार को गांव वरना में 20 बीघा खेत में बटाई पर की गई मक्का की फसल काट रहा था। तभी खेत में राजकपूर का कंकाल मिला जिसे कपड़े देखकर पहचाना। आरोपियों ने शराब पिलाकर बेटे की हत्या की है। शव छुपाने के लिए उसके ही खेत में फेंक दिया। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।