फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   skand maata ke poojan ko umade bhakt

स्कंद माता के पूजन को उमड़े भक्त

Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
skand maata ke poojan ko umade bhakt
स्कंद माता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शक्ति की आराधना के  पर्व में गुरूवार को भक्तों ने माता रानी के पंचम स्वरूप स्कंद माता की पूजा की। मंदिरों में दर्शन को दिनभर भीड़ उमड़ी रही। जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

नगर के माता चामुंडा मंदिर, माता पथवारी मंदिर, शांतापुरी कालोनी स्थित काली मंदिर, माल गोदाम चौराहा मंदिर, बस स्टैंड मंदिर, गांधी मूर्ति मंदिर, सोरों गेट स्थिति शीतला माता आदि मंदिरों में भोर से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन

सोरों के बटुकनाथ, ग्राम्य देवी, नवदुर्गा, कालिका माता, भूरी देवी, पंच महाशक्ति आदि देवी मंदिरों में जयकारों के बीच लोगों ने हवन-पूजा की।
अमांपुर में भी मंदिर माता रानी के जयकारे और घंटे घडियालों की ध्वनि दिनभर गुंजायमान रही।
सहावर में स्कंद माता के पूजन को मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंवा देवी सहित सभी मंदिरों भी पूजन को भक्तों की भीड़ लगी रही।  
गंजडुंडवारा के पंचायती बाग स्थित काली माता का मंदिर, बैलोन माता का मंदिर, कादरगंज के माता रानी मंदिर, रेलवे रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, वनखंडी महादेव आश्रम स्थित माता मंदिर, मौहल्ला घासी स्थिति वाल्मीकि बस्ती के गमा देवी मंदिरों पर भोर से ही पूजन-अर्चन शुरू हो गया था। मातारानी की पूजा कर लोगों ने परिवारीजनों की खुशहाली मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिढ़पुरा के धुमरी रोड स्थित काली मंदिर, इंद्रानगर स्थित मां दुर्गा मंदिर, धर्मशाला के देवी के मंदिर, एटा रोड स्थित मंदिर पर विधि-विधान से लोगों ने मैयारानी को पूजा।
पटियाली में भी नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों में पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने माता के दरबार में मत्था टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed