{"_id":"6558f919b5d2b3c78d061e9c","slug":"six-year-old-girl-dies-during-treatment-due-to-dengue-etah-news-c-163-1-sagr1019-8490-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेंगू से छह वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेंगू से छह वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत
Sat, 18 Nov 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग भले ही डेंगू का प्रकोप न होने की बात कह रहा है। लेकिन जिले में अभी भी डेंगू का प्रकोप जारी है। शनिवार को शहर निवासी छह वर्षीय बालिका की मौत इलाज के दौरान आगरा में हो गई। उसको पांच दिन से बुखार आ रहा था।
शहर के मालगोदम रोड निवासी भोले की छह वर्षीय बेटी पीहू को पांच दिन पहले बुखार आया। उन्होंने शहर के एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर दिखाकर बच्ची को दवा दिलाई। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। कार्ड से जांच कराई। उसे डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन इलाज के लिए गंभीर स्थिति में आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में चीत्कार मच गया। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।