फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six nomination papers for post of president in nikay chunav rejected in investigation of forms in Etah

UP Nikay Chunav: एटा में चार निकायों में छह पर्चा निरस्त, अध्यक्ष पद की रेस में अब बचे 106 प्रत्याशी

Wed, 26 Apr 2023 02:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 02:23 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: एटा में निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान चार निकायों में छह पर्चा निरस्त कर दिए गए। इनमें कमी पाई गई है। अब अध्यक्ष पद की रेस में 106 प्रत्याशी बचे हैं। 

विज्ञापन
Six nomination papers for post of president in nikay chunav rejected in investigation of forms in Etah
up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। यहां मंगलवार को कलेक्ट्रेट और तीनों तहसीलों में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान चार निकायों पर अध्यक्ष पद के छह नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अब 106 प्रत्याशी रेस में बचे हैं। सुबह 11 बजे से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र की जांच को लेकर कलेक्ट्रेट व तहसीलों पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

चुनाव मैदान में 111 प्रत्याशी बचे

कई लोग अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों पर आपत्ति प्रस्तुत करने भी पहुंचे। उनका निस्तारण अधिकारियों के द्वारा दूसरे पक्ष को सुनकर किया गया। कमियां पाए जाने पर मिरहची में तीन, जैथरा, अलीगंज और राजा का रामपुर में एक-एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त किया गया। कुल मिलाकर 117 लोगों ने नामांकन किए थे। छह निरस्त होने के बाद अब चुनाव मैदान में 111 प्रत्याशी बचे हैं। चारों नगर पालिकाओं में 43 और छह नगर पंचायतों में 63 उम्मीदवार शेष हैं।

विज्ञापन

12 लोगों के नामांकन पत्र हुए निरस्त

उधर, सभासद पदों के लिए भी नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया चारों स्थानों पर की गई। इसमें कमियां पाए जाने पर 12 के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। अब चारों नगर पालिकाओं में सभासद पद के लिए 430 और सभी नगर पंचायतों में 265 दावेदार हैं। बुधवार को नाम वापसी के साथ ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा जांच के बाद निर्विरोध चुना जाना तय

वार्ड छह पर कफील अहमद का निर्विरोध चुनना तय एटा नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-छह से केवल कफील अहमद का ही एक नामांकन पत्र आया। मंगलवार को हुई जांच के दौरान यह सही पाया गया। इसके बाद अब उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि अधिकृत रूप से घोषणा नाम वापसी के बाद ही की जाएगी। इससे पहले उनकी मां मजीदन बेगम और पत्नी शबनम भी सभासद रह चुकी हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed