फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six caught stealing electricity; FIR to be registered.

Etah News: छह को बिजली चोरी करते पकड़ा, प्राथमिकी होगी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Six caught stealing electricity; FIR to be registered.
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार के निर्देशन ने बिजली चोरी रोकने के लिए सुबह के समय छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुधवार को एसडीओ धनवीर नागर और अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस दल के साथ विद्युत विभाग की टीम ने ज्योंती रोड उपकेंद्र की ब्रज कॉलोनी और पावर हाउस उपकेंद्र के टाउन थ्री फीडर क्षेत्र में छापा मारा। टीम ने 6 लोगों को सीधे तौर पर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके निवारण और लाइन लॉस को कम करने के लिए सुबह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद टीम ने पाया कि छह आरोपी मुख्य विद्युत लाइन से सीधे केबल (कटिया) व मीटर बाईपास करके अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे थे।
विज्ञापन

विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की और जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए अवैध तारों को जब्त कर लिया गया है। विद्युत विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण और मॉर्निंग रेड जारी रहेंगे, इसलिए सभी लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के बजाय वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपभोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed