फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SIT formed to investigate the rape and murder of a student

Etah News: छात्रा से दुष्कर्म और हत्या की जांच के लिए बनाई एसआईटी

Sun, 27 Aug 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
SIT formed to investigate the rape and murder of a student
एटा। अलीगंज थना क्षेत्र में 13 साल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजन व ग्रामीणों में अंसतोष और गुस्सा है। शनिवार को परिजन ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर थाने के सामने आत्महत्या करने की बात कही थी। उधर, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने अलग से एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन कर दिया है, जो केवल इसी मामले की जांच और खुलासे पर काम करेगी।
विज्ञापन

21 अगस्त को कक्षा 7 की छात्रा घर से स्कूल पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई तो शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हुआ तो दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई। इसके बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया था। 22 अगस्त को उन्होंने शव रखकर सड़क पर जाम भी लगाया था। इसमें पुलिस ने 250-300 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। जबकि छह दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा और बढ़ गया है। शनिवार को मृत छात्रा के पिता, माता और भाई ने वीडियो वायरल किए थे। कहा था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। थाने के सामने पूरा परिवार आत्महत्या करेगा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मामले के जल्द खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने की पुलिस को कानून व्यवस्था संबंधित अन्य मामलों में समय देना पड़ता है। इसलिए इस मामले की जांच के लिए ही एक एसआईटी का गठन कर दिया गया है। निरीक्षक बेगराम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अपराधियों के ठिकानों पर चलेगा बुलडोजर
अलीगंज। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद मुकेश राजपूत और क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने गांव में पहुंचकर छात्रा के परिजन से मुलाकात की। बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। सांसद ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने आलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर घटना के बारे में चल रही कार्रवाई की जानकारी ली। सांसद ने कहा की पुलिस की टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। संवाद
---------
सपा के प्रतिनिधि मंडल ने भी की मुलाकात
अलीगंज। सपा हाईकमान के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विरोध जताया कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी आरोपी गिरफ्तार से बाहर हैं। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व विधायक गौरव यादव टीटू, जिला मंत्री भूपेंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे। संवाद
निषाद पार्टी के पदाधिकारी भी पहुंचे
निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप, वरिष्ठ महासचिव डाॅ. सुभाष चंद्र शाक्य, प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप ने पदाधिकारियों के साथ गांव में पहुंचकर छात्रा के परिजन से मुलाकात की। परिवारीजनों को अपने साथ सीओ अलीगंज कार्यालय ले जाकर एसएसपी से फोन पर बात कराई। एसएसपी ने बताया कि मामले में एसआईटी गठित कर दी गई है। पदाधिकारियों ने 250-300 लोगों पर लिखी गई जाम की रिपोर्ट निरस्त करने की भी मांग की।

निरीक्षक अपराध को हटाया
मामले में अलीगंज थाने के निरीक्षक अपराध प्रदीप कुमार को हटाकर थाना जैथरा भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि निरीक्षक अपराध वेगराम सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed