{"_id":"64e24d89563d92129b050b6d","slug":"sisters-will-serve-free-of-cost-in-roadways-buses-on-raksha-bandhan-etah-news-c-163-1-sagr1017-4103-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निशुल्क सेवा करेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निशुल्क सेवा करेंगी बहनें
Sun, 20 Aug 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक हैं, बहनों में भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर उत्साह है। इस पर्व पर पिछले वर्ष की भांति रोडवेज बसों में बहनों के लिए 24 घंटे तक निशुल्क सेवा दी जाएगी। यात्रा के दौरान दूरी की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
परिवहन निगम रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए बसों में जीरो बैलेंस के टिकट जारी करेगा। बस में सवार बहनों को टिकट तो दिया जाएगा, लेकिन उसका भुगतान बहनों को नहीं करना होगा। उनके साथ सहयात्रियों को अपना टिकट लेना होगा। रक्षाबंधन पर एक दिन की यात्रा पिछले वर्ष भी सरकार की ओर से निशुल्क कराई गई थी, इस बार भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि श्रावण मास में यात्रियों की कमी से जूझ रही परिवहन निगम मुश्किल में है। निगम के अधिकारी और कर्मचारी दो माह के श्रावण मास के चलते बैचेन हैं। मार्गाें पर कांवड़ियों की बड़ी संख्या के कारण रूट डायवर्जन होने से सवारियां कम निकल रहीं हैं।
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। एक दिन बहनों को निशुल्क सेवाएं देने के लिए जीरो बैलेंस टिकट शासन स्तर से ही जारी होते हैं, इसका लाभ बहनों को मिलेगा।