{"_id":"67c9a3ae8e4e2efc5c0d6b9d","slug":"sister-in-law-and-sister-in-law-were-beaten-with-sticks-in-a-dispute-over-cow-dung-cakes-etah-news-c-163-1-eta1003-130633-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उपलों के विवाद में जेठानी-देवरानी को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उपलों के विवाद में जेठानी-देवरानी को लाठी-डंडों से पीटा
Thu, 06 Mar 2025 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
सकीट। ग्राम समाज की जमीन पर गोबर के उपले बनाने पर विवाद हो गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से जेठानी-देवरानी को पीट डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित दिव्यांग देवरानी ने थाना में तहरीर दी है।
मारपीट का यह मामला क्षेत्र के गांव नगला काजी का है। यहां के रहने वाले वीरपाल की पत्नी ऊषा दिव्यांग है जो बृहस्पतिवार को ग्राम समाज की जमीन पर गोबर के उपलों का बिटोरा बना रही थी। आरोप है कि तभी वहां आकर गांव के पप्पू की पत्नी सर्वेश भी उपलों का बिटोरा बनाने लगी। ऊषा ने आपत्ति जताते हुए दूसरे स्थान पर बिटोरा बनाने को कहा। इस पर सर्वेश भड़क गई और दोनों में तकरार होने लगी। सर्वेश ने परिजन को बुला लिया। इन लोगों ने ऊषा पर हमला कर दिया। उसकी जेठानी मालती बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।
शोर-शराबा पर एकत्रित हुए लोगों ने मामले को शांत कराया। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।