{"_id":"66c35a91930ca28d26040032","slug":"sister-coming-to-tie-rakhi-to-her-brother-died-in-road-accident-in-etah-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राखी बांधने मायके आ रही थी बहन... रास्ते से यूं खींच ले गई मौत, सपना रह गया अधूरा; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राखी बांधने मायके आ रही थी बहन... रास्ते से यूं खींच ले गई मौत, सपना रह गया अधूरा; मची चीख पुकार
Mon, 19 Aug 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 09:33 PM IST
सार
बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके आ रही थी। रास्ते से उसे मौत अपने साथ खींच ले गई। उसका भाई को राखी बांधने का सपना अधूरा रह गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बाइकों की भिड़ंत में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर भाई के साथ मायके आ रही थी। लेकिन, भाई को राखी बांधने से पहले ही दुनिया छोड़ गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। हादसा रिजोर थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर के पास हुआ।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ही कन्हौली गांव निवासी प्रेमपाल ने बताया कि वह बहन सरोज देवी (50) को लेने ससुराल गौसपुर, थाना एका, जिला फिरोजाबाद गए थे। बहन को लिवाकर बाइक से गांव लौट रहा था। सलेमपुर गांव के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बहन सरोज उछलकर नीचे गिर गई। उसका सिर सड़क में जा टकराया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उनको एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।\
विज्ञापन
यह भी देखें:-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन