फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sister and brother-in-law duped a man of Rs 6 lakh in the name of getting him a job.

Etah News: नौकरी लगवाने के नाम पर बहन-बहनोई ने 6 लाख ठगे

Wed, 19 Nov 2025 10:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Sister and brother-in-law duped a man of Rs 6 lakh in the name of getting him a job.
एटा। नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि न तो नौकरी लगी और न ही आरोपी रुपये वापस कर रहे हैं। पीड़ित ने अदालत के आदेश पर थाना मिरहची में अपने बहन-बहनोई सहित 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव सिरसा टिप्पू निवासी देवराज सिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि ममेरी बहन जीसी और पति सुरेंद्र सिंह निवासी अग्रसेन वाटिका रुनकता रोड, आगरा में आयकर विभाग में कार्यरत हैं। रिश्ते में बहन-बहनोई होने के कारण यह लोग अप्रैल 2023 में गांव सिरसा टिप्पू आए थे। उसी समय नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपये की मांग की। इसमें से 6 लाख रुपये पहले मांगे। लिखा है कि पिता शशिभानु सिंह का उपचार चल रहा था। इसके बाद भी कहीं से व्यवस्था कर 3 बार में 6 लाख रुपये अमित नामक व्यक्ति के खाते में डाले।
विज्ञापन

मामले में गांव नेरा जिला कन्नौज का नाम भी शामिल है। इन लोगों ने 6 माह के अंदर नौकरी दिलवाने का पूरा आश्वासन दिया। देरी होने पर आगरा गया तो इंतजार करने को कहा। इतना ही नहीं कई बार लखनऊ सचिवालय में बुलाकर खाली कागज पर हस्ताक्षर भी कराए। इसके बावजूद जब काफी दिन तक नौकरी नहीं लगी तो इनसे पूछा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed