{"_id":"690244f7acc48f00780fd4e0","slug":"sister-accused-step-mother-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-141189-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बहन ने लगाया सौतेली मां पर हत्या कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बहन ने लगाया सौतेली मां पर हत्या कराने का आरोप
विज्ञापन
अलीगंज। गांव गलारपुर में एक छात्र का फंदे से लटका हुआ शव मिला। मृतक की बहन ने बुधवार को थाना अलीगंज में सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना ही बताया गया है।
गांव गलारपुर निवासी आकांक्षा ने बुधवार को थाना अलीगंज में तहरीर दी। आरोप लगाया है कि सौतेली मां के गांव में अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध हैं। भाई दीपक इसका विरोध करता था। इसी बात से नाराज होकर सौतेली मां ने उसके ऊपर हमला करा दिया।
10 जुलाई को कस्बा अलीगंज में हमला कराया गया था। शाम को घर पहुंचने पर भाई दीपक ने सारी बात बताई और कहा कि कुछ अन्य लोगों ने बचा लिया, इस वजह से जान बच गई।
विज्ञापन
इसके बाद 28 अक्तूबर को भाई घर से दुकान जाने के लिए निकला, तो सौतेली मां ने गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। जब शाम तक भाई वापस नहीं आया और कई बार फोन लगाने के बाद भी कॉल नहीं उठाई गई तो परिवार के ही कुलदीप को वहां भेजा। पता चला कि भाई दीपक फंदे पर लटका है तो हम लोग वहां पहुंचे।
आरोप लगाया कि सौतेली मां ने ही भाई दीपक की हत्या कराई है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत होने की बात आई है।